
छत्रसाल स्टेडियम के टॉप टैलेंट थे...कामयाबी मिली तो जिंदगी में Foul खेलने लगे सुशील कुमार
AajTak
सुशील कुमार की पूरी जिंदगी ही कुश्ती के एक खेल जैसी ही रही है. पहले राउंड में उन्होंने देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते. खूब मेहनत की. छोटी उम्र से ही कोच सतपाल सिंह के साथ पसीना बहाया और पहली बार 15 की उम्र में वर्ल्ड कैडेट गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. यानी पहले राउंड में वो कामयाब रहे.
सागर हत्याकांड में गिरफ्तार पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार 14 साल की उम्र से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग ले रहे हैं. साल 2012 में जब इस स्टेडियम के दो पहलवानों ने ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीता तो ये छत्रसाल स्टेडियम कुश्ती में दांव आजमा रहे पहलवानों का ट्रेनिंग प्वाइंट बन गया. इतना ही नहीं इस साल टोक्यो ओलंपिक में भी छत्रसाल स्टेडियम के एक नहीं तीन-तीन पहलवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं. इन तमाम बातों से आप समझ सकते हैं कि कैसे छत्रसाल स्टेडियम कुश्ती के अखाड़े में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. जब जब ओलंपिक आता है तब तब सबकी नजरें इसी स्टेडियम पर टिक जाती हैं. हालांकि हकीकत ये है कि स्टेडियम में कुश्ती के दांवपेच पर राजनीति के दांवपेच हावी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










