
छत्तीसगढ़: स्कूल में 8 साल की बच्ची को बिच्छू ने डंक मारा, हो गई मौत
AajTak
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बिच्छू के डंक मारने से आठ साल की एक छात्रा की मौत हो गई. घटना की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है. छात्रा के पिता को सरकार की ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है.
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के एक सरकारी स्कूल में बिच्छू के डंक मारने से घायल आठ साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना बुधवार को बंधी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई. छात्रा की पहचान दूसरी कक्षा की छात्रा दिव्या मंडावी के रूप में की गई है.
बताया गया कि दिव्या मंडावी लंच ब्रेक के दौरान ग्राउंड में खेल रही थी. इसी दौरान उसे बिच्छू ने डंक मार दिया. छात्रा के शोर मचाने पर आसपास खेल रही बच्चे और बच्चियों ने बिच्छू को देखा और इसकी जानकारी शिक्षकों को दी. घटना के बाद घायल दिव्या को पास के दधी गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया.
बेमेतरा अस्पताल के डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की दी सलाह
बेमेतरा जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद यहां के डॉक्टरों ने दिव्या की हालत गंभीर बताई. साथ ही गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे राजधानी रायपुर शिफ्ट करने की सलाह दी. बताया जा रहा है कि रायपुर ले जाने के दौरान सिमगा के पास दिव्या ने दम तोड़ दिया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
उधर, घटना की जानकारी के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया. सीएम बघेल के निर्देश पर बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी ने मृत छात्रा दिव्या के पिता को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक सौंपा है. साथ ही दिव्या के पिता को चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







