
छत्तीसगढ़: रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
AajTak
रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर रविवार देर रात सरागांव के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक स्थानीय कार्यक्रम चौथिया छट्टी से लौट रहा था.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रायपुर-बालोदाबाजार मार्ग पर सरागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, एक किशोर और एक 6 महीने का शिशु शामिल है.
ट्रेलर से लोग नवजात शिशु की छठी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. मृतक सभी छत्तीसगढ़ के चटौद गांव निवासी पुनीत साहू के रिश्तेदार थे.
रायपुर के पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
रायपुर के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक चौथिया छट्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहा था. घायलों को इलाज के लिए रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल और खरसोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घायलों में बच्चे और मलिहाएं भी शामिल हैं.
घायलों का हालचाल जाने के लिए देर रात रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह भी अस्पताल पहुंचे.
विधायक ने क्या कहा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










