
छत्तीसगढ़ में 15 दिन में दूसरा बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन, इस साल अब तक 91 नक्सलियों का हुआ सफाया
AajTak
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ 15 दिन में ये दूसरा बड़ा ऑपरेशन था. इससे पहले 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने कांकेर के काल्पेर गांव में एक ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को मार गिराया था. मंगलवार को जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, वो काल्पेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बताई जा रही है.
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. ये ऑपरेशन नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर चलाया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ 15 दिन में ये दूसरा बड़ा ऑपरेशन था. इससे पहले 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने कांकेर के काल्पेर गांव में एक ऑपरेशन में 29 नक्सलियों को मार गिराया था. मंगलवार को जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, वो काल्पेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की पहचान जोगन्ना और विनय उर्फ अशोक के तौर पर हुई है. दोनों माओवादियों की डिविजनल कमेटी के सदस्य थे.
कहां हुआ ऑपरेशन?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे अबूझमाड़ इलाके में टेकमेटा और काकुर गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. ये इलाका नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता है. बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ये ऑपरेशन लगभग चार घंटे तक चला था.
उन्होंने बताया कि सोमवार रात को सोनू, जोगन्ना, विनय उर्फ अशोक समेत कई माओवादियों के यहां छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और स्पेशल टास्क फोर्स ने मिलकर एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










