
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी समेत 16 नक्सली ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से पांच किलोमीटर की दूरी पर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद 19 जनवरी को यह ऑपरेशन शुरू किया गया था.
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने मंगलवार को एक करोड़ के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया. आज के ऑपरेशन में अब तक 16 नक्सलियों को ढेर किया गया है.
कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. नक्सली प्रताप रेड्डी रामचंद्रा उर्फ चलपति पर एक करोड़ रूपये का इनाम था. गरियाबाद के एसपी निखिल रखेचा ने कहा कि बड़ी संख्या में हथियार भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एसएलआर राइफल की तरह ऑटोमैटिक वेपन भी शामिल हैं. अभी भी भालूडिग्गी की पहाड़ियों में मुठभेड़ जारी है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि नक्सलवाद को और बड़ा झटका. हमारे सुरक्षाबलों को नक्सल मुक्त भारत बनाने में बड़ी सफलता मिली है. सीआरपीएफ, ओडिशा के एसओजी और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










