
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में 5 बच्चों की मौत
AajTak
कांकेर जिले में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई है. इसमें 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. कई अन्य बच्चे घायल हुए हैं. ये हादसा जिले के कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है. स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. साथ ही कई अन्य बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गौरतलब है कि कोरर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरे ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इसमें 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











