
छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी मारा गया
AajTak
सुरक्षाबलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी और शीर्ष नक्सली नेता मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों एक ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये का इनामी मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मोडेम की मौत सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में शीर्ष नक्सली नेता बालकृष्ण की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था.
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षाबलों ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ गरियाबंद के एक दूरस्थ क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक समूह को घेर लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और कोबरा बटालियन की टीमें शामिल थीं. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी (OSC) का एक वरिष्ठ सदस्य था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.
नक्सलियों का गढ़ रहा है गरियाबंद
गरियाबंद जिला लंबे वक्त से नक्सली एक्टिविटियों का गढ़ रहा है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं. हाल के सालों में सुरक्षाबलों ने यहां नक्सलवाद को कमजोर करने के लिए कई सफल ऑपरेशन किए हैं, जिसमें कई शीर्ष नक्सली नेता मारे गए या गिरफ्तार किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










