
छत्तीसगढ़ में डीएसपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डीएसपी विनोद मिंज पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. पीड़ित महिला ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित महिला ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि डीएसपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब शादी की बात आई तो आरोपी ने इनकार कर दिया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
दुर्ग जिले के जामुल क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात 2024 में डीएसपी विनोद मिंज से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और डीएसपी ने शादी का प्रस्ताव दिया. महिला का आरोप है कि विनोद मिंज ने इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया.
पहले से शादीशुदा निकला आरोपी
पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि डीएसपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो डीएसपी ने उसे गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई होगी. इस पूरे मामले में अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस अपने ही अधिकारी पर क्या कार्रवाई करेगी? महिला की शिकायत दर्ज होने के बाद अब आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी कब होगी, यह देखने वाली बात होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










