
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पास महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इसमें महिला समेत दो नक्सली मारे गए हैं. ये जॉइंट ऑपरेशन शुक्रवार सुबह शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है. सुरक्षाबल आसपास नक्सलियों के मूवमेंट के बारे में पता कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है.
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक बार फिर नक्सलियों को घेर लिया गया है. दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इसमें महिला समेत दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके पर हथियार भी बरामद किए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में एक महिला DVC कमांडर समेत दो नक्सलियों की मौत हो गई है. शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि बॉर्डर पर नक्सलियों का मूवमेंट है, जिसके बाद घेराबंदी का प्लान बनाया गया और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को ढेर करने के लिए मोर्चा संभाल लिया.
सुबह नेशनल पार्क इलाके के टेकामेटा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया. ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी. महाराष्ट्र के सी-60 कमांडो और बीजापुर की डीआरजी टीम ने संयुक्त तौर पर अभियान चलाया. फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है. मारे गए नक्सलियों के शव समेत ऑटोमैटिक रायफल बरामद की गई है.
बताया गया कि गढ़चिरौली के अहेरी तहसील के दामरंचा जंगल क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर महाराष्ट्र पुलिस और बीजापुर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है. जिला पुलिस अधिक्षक निलोत्पल ने बताया कि ऑपरेशन में महिला समेत दो नक्सलियों को मार गिराया गया है. घटनास्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है. कुछ नक्सली मारे जाने की संभावना पुलिस बल ने जताई है.
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कसा जा रहा है शिकंजा
बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और मुठभेड़ में मारा जा रहा है. सरकार ने नक्सलियों को लेकर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही नक्सलियों पर तेजी से शिकंजा भी कसा जा रहा है. डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के टेकलगुड़ा में हुए नक्सली हमले के केस में NIA ने चार्जशीट पेश कर दी है. इसमें 23 खूंखार नक्सलियों के नाम हैं. इसमें 1 नक्सली आंध्र प्रदेश, 5 तेलंगाना, 17 छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के हैं.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








