
छत्तीसगढ़: बीजापुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, नक्सलियों ने कत्ल को दिया अंजाम
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है, हालांकि घटनास्थल से कोई माओवादी पर्चा नहीं मिला. मृतक की पहचान 27 साल के सुरेश कोरसा के रूप में हुई है. इस साल अब तक बस्तर संभाग में नक्सली हिंसा में 32 लोगों की जान जा चुकी है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मांकली गांव में 27 साल के युवक सुरेश कोरसा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर भाग निकले.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से किसी तरह का माओवादी पर्चा बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे नक्सली कार्रवाई मानते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका गहराती दिख रही है.
नक्सलियों ने की युवक की हत्या
बीजापुर पुलिस स्टेशन प्रभारी ने बताया, 'हमें मौके से कोई नक्सली सामग्री नहीं मिली है, लेकिन जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह साफ झलकता है कि इसमें नक्सलियों की संलिप्तता हो सकती है. सभी संभावित एंगल से जांच जारी है और आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.'
छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सली हिंसा का गढ़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक बस्तर के सात जिलों—बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में नक्सली घटनाओं में 32 लोगों की जान जा चुकी है. यह आंकड़ा एक बार फिर बताता है कि नक्सली गतिविधियां अब भी राज्य की शांति और विकास के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुरेश कोरसा मेहनतकश युवक था और किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों से उसका सीधा संबंध नहीं था. इसके बावजूद नक्सलियों ने उसे निशाना क्यों बनाया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का मानना है कि नक्सली कई बार गांव में दहशत फैलाने और अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए ऐसे हमले करते हैं. फिलहाल, पुलिस टीम पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान चला रही है और नक्सलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








