
छत्तीसगढ़: पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने शख्स को घर से घसीट बाहर निकाला, कर दी हत्या
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिर होने के शक में घर से घसीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात मंगलवार-बुधवार की रात की है और इससे पूरे क्षेत्र में आतंक और दहशत का माहौल है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिर होने के शक में घर से घसीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात मंगलवार-बुधवार की रात की है और इससे पूरे क्षेत्र में आतंक और दहशत का माहौल है.
पांच वर्दीधारी नक्सली घर में घुसे पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय कवासी हुंगा के रूप में हुई है, जो पेरमपल्ली गांव (उसूर थाना क्षेत्र) का निवासी था. मंगलवार देर रात करीब पांच वर्दीधारी नक्सली उसके घर में घुस आए और उसे जबरन बाहर ले गए. उन्होंने उस पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया और धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी.
हमलावरों की तलाश जारी बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है. यह इस साल की 23वीं हत्या है जो बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा में हुई है. बस्तर में कुल सात जिले आते हैं, जिनमें बीजापुर भी शामिल है. नक्सली गतिविधियों में हाल के दिनों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
21 जून को नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी इससे पहले भी इसी जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में 21 जून को नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. वहीं, 17 जून को पेड्डाकोर्मा गांव में एक 13 वर्षीय लड़के समेत तीन ग्रामीणों को रस्सी से गला घोंटकर मार डाला गया था. मारे गए तीनों में से दो लोग एक वरिष्ठ नक्सली नेता दिनेश मोडियम के रिश्तेदार थे, जिसने मार्च में पुलिस के सामने सरेंडर किया था.
घटना के बाद ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है. पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन चुनौतियां बरकरार हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










