
छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ के बीच भालूओं का हमला, एक जवान को दांत से काटकर किया घायल
AajTak
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के बीच सुरक्षा बलों पर भालुओं ने हमला कर दिया. ऐसे में एक जवान को एक साथ दो मोर्चे पर मुकाबला करना पड़ा. भालू के हमले में जवान का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. भालू के चंगुल से निकलने के बाद जख्मी हालत में भी एसटीएफ का जवान नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में डटा रहा. उसे आज सुबह हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर मंगलवार को हुई मुठभेड़ में शामिल एसटीएफ के एक जवान को नक्सलियों के साथ-साथ जंगली भालूओं से भी मुकाबला करना पड़ा. दरअसल, जंगल में नक्सलियों के साथ हो रहे मुठभेड़ के दौरान तीन भालूओं ने सुरक्षाबल पर हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हो गया.
भालू के हमले का सामने करने वाले कांस्टेबल मंगल मंडवी को काफी चोट आई है. जख्मी जवान के पैर को भालू ने दांत से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. जख्मी जवान को बुधवार को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया. उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि अब जवान की हालत स्थिर है.
मुठभेड़ के दौरान भालूओं ने किया हमला एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले अभुजमद इलाके के काकुर और टेकमेता गांव के बीच जंगल में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया. इसमें तीन महिाल नक्सली भी शामिल हैं. यह ऑपरेशन एसटीएफ और जिला रिजर्व गार्ड ने संयुक्त रूप से चलाया था. इसी मुठभेड़ में कांस्टेबल मंगल मंडवी भी शामिल थे.
गोलीबारी कर रहे जवाने के पीछे खड़े हो गए तीन भालू एजेंसी के अनुसार मंडवी ने बताया कि बांस के पेड़ों से घिरे जंगल में जब हमलोग गोलीबारी में व्यस्त थे, उसी समय हमारे पीछे तीन भालू वहां आ गए. मंडवी ने बताया कि जैसे ही उनके सहयोगियों को पता चला कि पीछे भालूओं का झुंड है, तो वे किसी तहर वहां से निकल गए. इसके बाद वह भी बांस की झाड़ियों के पीछे छिपने की कोशिश करने लगे. तभी एक भालू ने उन पर हमला कर दिया और उनके एक पैर को जबड़े से पकड़कर खींचने लगा. भालू ने मंडवी के पैर को दांत से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
एक जवान के पैर को दांत से काटकर किया जख्मी मंडवी ने बताया कि किसी तरह उन्होंने भालू को छड़ी से मारकर खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और वहां से भाग निकले. भालू के हमले से पैर बुरी तरह जख्मी होने के बाद भी मंडवी नक्सलियों के खिलाफ लगातार डटे रहे. इसके बाद उन्हें टेकमेता लाया गया. जहां उनके जख्मों का प्राथमिक उपचार किया गया. फिर वहां से बुधवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके नारायणपुर लाया गया है.
नक्सलियों के साथ जंगली जानवरों से बचाव का निर्देश इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि जंगल में गश्त के दौरान जाने वाले जवान अब से अतिरिक्त एहतियात बरतें. क्योंकि उन्हें सिर्फ नक्सलियों का खतरा नहीं है, बल्कि उन्हें खुद को जंगली जानवरों से भी सुरक्षित रहना है. यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई थी. इससे पहले 16 अप्रैल को मुठभेड़ में 29 नक्सली मार गिराए गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










