
छत्तीसगढ़: डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की वॉटरफॉल में डूबने से मौत, 16 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
AajTak
मृतक के परिजनों ने बताया कि तुषार साहू स्कॉर्पियो वाहन से अपने 6 दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे. ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वॉटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगा. दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गया.
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली. जहां रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए एक 21 साल के लड़के की डूबने से मौत हो गई. मृतक डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ अरुण साव का भांजा बताया जा रहा है.
एसडीआरएफ और पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला. बताया जा रहा है कि तुषार साहू 6 दोस्तों के साथ चिल्फी घाटी घूमने के बाद गया था. वहां से वो जलप्रपात घूमने चला गया. यहां नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने पानी में डूब गया.
वॉटरफॉल में डूबने से 21 साल के युवक की मौत
मृतक के परिजनों ने बताया कि तुषार साहू स्कॉर्पियो वाहन से अपने 6 दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा जलप्रपात घूमने आए थे. ये सभी दोस्त लगभग 4 बजे एक साथ वाटरफॉल में नहा रहे थे, तभी तुषार साहू अचानक डूबने लगा. दोस्तों को लगा नहा रहा है, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में नीचे गहरे खाई में बहकर डूब गया, दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे. 16 घंटे के रेस्क्यू के बाद उनके शव को दुर्ग एसडीआरएफ ने खोज निकाला है.
मृतक डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ अरुण साव का भांजा था
बता दें, रानीदहरा जलप्रपात में लगभग 80 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है. यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश से सैलानी आते हैं. इसके बाद भी यहां जिला प्रशासन और वन विभाग के द्वारा सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है. इसी के चलते पिछले वर्ष तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई थी. फिर भी यहां सुरक्षा के लिहाज से कभी कुछ नहीं किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










