
छत्तीसगढ़ चुनावः मैदान में पूरी सरकार... लेकिन कांग्रेस की लिस्ट पर BJP वाली रणनीति की छाप, जानिए कैसे
AajTak
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में बीजेपी वाली रणनीति की छाप नजर आ रही है. पार्टी ने बघेल सरकार के सभी मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस की इस लिस्ट पर एंटी इनकम्बेंसी से निपटने के लिए बीजेपी वाली छाप भी नजर आ रही है. जानिए कैसे?
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में सूबे की 90 में से 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और सत्ताधारी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अब आई है. 30 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पार्टी ने पहले चरण की 20 में से 19 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है जबकि जगदलपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने पाटन सीट से ही मैदान में उतारा है जबकि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी अंबिकापुर सीट से चुनावी रणभूमि में होंगे. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ ही सूबे की सरकार के सभी मंत्रियों को टिकट दिया है. अमरजीत भगत सीतापुर, उमेश पटेल खरसिया, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शिवकुमार डहरिया आरंग, अनिला भेड़िया डौंडी लोहारा, रविंद्र चौबे साजा, मोहम्मद अकबर कवर्धा और कवासी लखमा कोंटा सीट से चुनाव मैदान में हैं.
कांग्रेस ने बघेल सरकार के किसी मंत्री का टिकट नहीं काटा है लेकिन एक मंत्री की सीट बदली गई है. पार्टी ने अहिवारा से विधायक गुरु रुद्र कुमार को नवागढ़ से चुनाव मैदान में उतारा है. विधानसभा के स्पीकर चरणदास महंत को भी पार्टी ने सक्ति सीट से उम्मीदवार बनाया है. 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी 30 उम्मीदवारों की लिस्ट में बीजेपी वाली रणनीति साफ झलक रही है. अब कांग्रेस की इस लिस्ट में बीजेपी वाली रणनीति क्या है?
सीटिंग विधायकों के टिकट काटने की रणनीति
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्यों के चुनाव हों या आम चुनाव, हर चुनाव में कुछ सीटिंग विधायकों-सांसदों के टिकट काटती है. कहा जाता है कि ये फॉर्मूला एंटी इनकम्बेंसी की काट में सहायक होता है. 30 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट में कांग्रेस की भी यही रणनीति झलक रही है. कांग्रेस ने 30 में से आठ सीटों पर चेहरे बदल दिए हैं.
कांग्रेस ने नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, पंडरिया की विधायक ममता चंद्रकार, डोंगरगढ़ के भुनेश्वर सिंह बघेल, खुज्जी के छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर के शिशुपाल शोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा विधायक देवंती कर्मा का इसबार टिकट काट दिया है. हालांकि, देवंती की जगह कांग्रेस ने उनके ही बेटे छवींद्र कर्मा पर दांव लगाया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







