
छत्तीसगढ़: गांजा तस्करी की मुखबिरी करने पर बंधक बनाकर पीटा, 2 गिरफ्तार, 1 फरार
AajTak
भिलाई में गांजा तस्करी की मुखबिरी करने वाले युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद बदमाशों का बीच बाजार जुलूस निकाला. इस घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
छत्तीसगढ़ के भिलाई में गांजा तस्करी की मुखबिरी करने वाले युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपियों का बीच बाजार जुलूस निकाला. वहीं तीसरा आरोपी आयुष तिवारी अभी भी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल शारदा पारा कबीर कुटी के पास कैंप 2 निवासी शुभम नंदी (28) आजाद चौक पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे भिलाई तीन निवासी लावेश ठाकुर उर्फ लक्की (19) और आयुष तिवारी ने युवराज ठाकुर (20) को बंधक बना लिया था. इसके बाद एमपीईबी कॉलोनी के मकान में बंदकर उसे बुरी तरह से पीटा था. साथ ही आरोपियों ने अपनी दहशत फैलाने के लिए मारपीट का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था.
मुखबिर को पीटे जाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए. तीन दिन के अंदर आरोपी शुभम नंदी और लावेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया तीसरे की तलाश में जुटी
तीसरा आरोपी आयुष तिवारी फरार है और वो कुछ दिन पहले ही वो बाइक चोरी करने के मामले में जेल गया था. पुलिस नें दोपहर के समय दोनों आरोपियों का बीच बाजार जुलूस निकाला.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










