छत्तीसगढ़ खनन मामले में आरोपियों को 10 दिसंबर तक जेल, ED की हिरासत में रहेंगी सौम्या चौरसिया
AajTak
छत्तीसगढ़ के खनन घोटाले मामले में विशेष अदालत ने सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवई और सुनील अग्रवाल को 10 दिसंबर तक जेल भेज दिया है. साथ ही अदालत ने उप सचिव सौम्या चौरसिया को 10 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में रहने का आदेश दिया है.
छत्तीसगढ़ खनन मामले में ईडी ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. विशेष अदालत ने सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवई और सुनील अग्रवाल को 10 दिसंबर तक जेल भेज दिया है. वहीं, कोर्ट ने उप सचिव सौम्या चौरसिया को 10 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में रहने का आदेश दिया है.
बता दें कि ED ने कुछ ही दिनों पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में उप सचिव के रूप में काम कर रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था. इस मामले में लंबे समय से उनके खिलाफ जांच चल रही थी, आयकर विभाग ने भी रेड मारी थी.
खनन घोटाले में लिप्त अधिकारी
आरोप के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में कोयले के अवैध खनन के लिए पूरी रणनीति बनाई थी. इन आरोपियों द्वारा लगातार पैसों का लेन-देन भी किया जा रहा था. उन्हीं पैसों से कई जगह बेनामी संपत्ति भी खरीदी गई थी.
पहले आयकर विभाग ने शुरू की थी जांच
गौरतलब है कि इस मामले में सबसे पहले आयकर विभाग ने जांच शुरू की थी. उस जांच के आधार पर ही ईडी को मामले के साथ जोड़ा गया और मनी लॉन्ड्रिंग की धाराएं लगाई गईं. इस मामले में ईडी इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन अधिकारियों का इस घोटाले में सक्रिय रोल था, किसे सबसे ज्यादा फायदा पहुंच रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










