
छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में जल्द खत्म होगा 5 डे वर्किंग कल्चर! सीएम विष्णु देव ने दिए संकेत
AajTak
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि अधिकारियों ने बताया कि दो दिन की छुट्टियों से न तो काम बेहतर होता है और न ही समय का सही उपयोग हो पाता है. कई बार मंगलवार को TL मीटिंग के कारण काम अधूरा रह जाता है, और कुछ कर्मचारी शुक्रवार को जल्दी निकल जाते हैं.
छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालयों में लागू 5 दिवसीय कार्य-संस्कृति (फाइव डे वर्क कल्चर) को राज्य सरकार जल्द ही समाप्त करने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री विष्णु देव ने संकेत दिया है कि इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह निर्णय लिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि अधिकारियों ने बताया कि दो दिन की छुट्टियों से न तो काम बेहतर होता है और न ही समय का सही उपयोग हो पाता है. कई बार मंगलवार को TL मीटिंग के कारण काम अधूरा रह जाता है, और कुछ कर्मचारी शुक्रवार को जल्दी निकल जाते हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं.
ये भी पढ़ें- 9-9-6 वर्क कल्चर से चीन जैसे देश हट चुके हैं पीछे... समझिए क्यों प्रैक्टिकल नहीं है हफ्ते में 90 घंटे का काम बता दें कि छत्तीसगढ़ में 5 डे वर्किंग कल्चर की शुरुआत 22 फरवरी 2022 को पिछली भूपेश बघेल सरकार ने शुरू की थी, जिसका उद्देश्य काम के घंटे बढ़ाकर और वीकेंड की छुट्टी देकर कर्मचारियों का मनोबल और प्रदर्शन बढ़ाना था. हालांकि विष्णुदेव साय सरकार अब इस फैसले को पलटने के लिए तैयार है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक बहस शुरू हो गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










