
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 40-40 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़ में दो शीर्ष नक्सली नेता कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कादरी सत्यनारायण को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि नक्सली नेतृत्व खत्म हो रहा है.
केंद्र की मोदी सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलियों से मुक्त करना. इसे सफल बनाने के लिए सुरक्षा बल तेजी से काम कर रहे हैं और नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और जो नहीं मान रहे हैं उन्हें एलिमिनेट कर दे रहे हैं. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में दो नक्सल के शीर्ष कमांडरों को ढेर किया गया है. इन दोनों पर 40-40 लाख रुपये इनाम था. मारे गए नक्सलियों की पहचान 63 साल के राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और 67 साल के कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण के तौर पर हुई. दोनों बैन किए गए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्य थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता को सराहा है. उन्होंने लिखा, 'आज हमारी सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल की है. अभुजमाड़ क्षेत्र, जो नारायणपुर में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर है, में हमारी सुरक्षा बलों ने दो केंद्रीय समिति के नक्सली नेताओं - कट्टा रामचंद्र रेड्डी और काद्री सत्यनारायण रेड्डी को मार गिराया.'
गृहमंत्री बोले- सुरक्षा बलों ने कहा कि वे नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं, जिससे लाल आतंक की कमर टूट रही है.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
मुठभेड़ पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा?
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा के समीप अभुजमाड़ के जंगल में सुबह मुठभेड़ हुई, दोनों ओर से गोलियां चलीं. सुरक्षाबलों को इलाके में वरिष्ठ माओवादी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की सूचना मिली ती. कुछ घंटों के मुठभेड़ के बाज नक्सली नेताओं के शव बरामद किए गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










