
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
AajTak
डीआरजी के जवानों ने दो लाख की इनामी एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया. मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ की यह घटना गुमलनार के करीब हुई.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. सोमवार की सुबह करीब 6 बजे हुई इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने दो लाख की इनामी एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया. मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ की यह घटना गुमलनार के करीब हुई. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान गुमलनार के करीब नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि एक 24 साल की महिला नक्सली को मारा गया है. एसपी के मुताबिक मारी गई महिला नक्सली वाइको पाइके पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








