
छत्तीसगढ़ के गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना विस्फोट, 19 संक्रमित, दिल्ली-महाराष्ट्र में भी टेंशन हाई
AajTak
कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं. छत्तसीगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में तो कोविड का विस्फोट हुआ है और एक साथ 19 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इस समय देश के कई दूसरे राज्यों में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है.
देश में कोरोना के मामले तेज गति से फिर बढ़ने लगे हैं. जो मामले पहले रिकॉर्ड कम हो गए थे, एक बार फिर ट्रेंड बदल गया है. पिछले कई दिनों से लगातार मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,641 मामले सामने आए हैं. इस समय दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश में केस सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को तो छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना के एक साथ 19 संक्रमित मरीज मिल गए.
गर्ल्स हॉस्टल में कोरोना विस्फोट
बताया जा रहा है कि कन्या छात्रावास नगरी में एक साथ 11 छात्राएं कोविड पॉजिटिव निकलीं. जब बाकी छात्राओं की जांच की गई तो 8 और संक्रमित निकल गईं, ऐसे में कुल आंकड़ा 19 पहुंच गया. सभी छात्राओं को छात्रावास में ही क्वारंटाइन बनाकर आइसोलेट किया गया है. इस समय संक्रमित छात्राओं के संपर्क में आने वाली अन्य छात्राओं की कन्या छात्रावास में कोरोना जांच की जा रही है.
दिल्ली में कोरोना तेज, महाराष्ट्र में बढ़े मामले
वैसे एक तरफ छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 293 नए मामले सामने आए हैं, दो लोगों की मौत भी हुई है. बड़ी बात ये है कि संक्रमण दर इस समय दिल्ली में 18 फीसदी से ज्यादा हो गई है. यहां ये समझना जरूरी है कि 15 दिन में नए मामले 6 गुना बढ़ गए हैं, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 12 गुना बढ़ी है. अब दिल्ली में आंकड़े बढ़े हैं तो महाराष्ट्र में भी कोरोना की गति तेज है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड के 248 नए केस आए और एक शख्स की मौत हुई.
नया वैरिएंट, कितना खतरनाक?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










