
छत्तीसगढ़ः बीजेपी विधायक के बेटे पर रेप का आरोप, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन
AajTak
छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक (BJP MLA) के बेटे ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. आरोप है कि इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उसका अबॉर्शन करवा दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुताबिक, युवती ने की गई शिकायत में कहा है कि विधायक के बेटे ने शादी का झांसा देकर काफी समय तक उसके साथ रेप किया. आरोपी ने प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन भी करा दिया.
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और जांजगीर चांपा के विधायक नारायण चंदेल के बेटे पलास चंदेल के खिलाफ बुधवार को रेप का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
महिला थाने की एसएचओ कविता धुर्वे ने कहा कि इस मामले को यहां जीरो पर कायमी की गई है. इस केस को आगे की कार्रवाई के लिए जांजगीर चांपा पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है.
इस मामले को लेकर धुर्वे ने कहा कि पीड़ित युवती ने बताया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर पिछले कुछ सालों से जांजगीर-चांपा में उसके साथ रेप कर रहा था. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन भी करा दिया.
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 367(2)(एन) और 313 के तहत कार्रवाई गई है. इस मामले को लेकर जब भाजपा विधायक को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया. इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाना चाहिए और उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










