
छतों पर सूखने के लिए डले महिलाओं के अंडर गारमेंट्स कर लेता था चोरी, CCTV में हुआ कैद सनकी
AajTak
MP News: घरों में घुसकर महिलाओं के अंतवस्त्र चुराने वाले चोर का वीडियो सामने आया. दरअसल, ग्वालियर के गौसपुरा इलाके में कई दिनों से महिलाओं के कपड़े चोरी हो रहे थे. लेकिन शर्मिंदगी और सबूत के अभाव में पुलिस को शिकायत नहीं की. कपड़े चोरी होने की वारदात अब सीसीटीवी में कैद हो गई तो केस दर्ज कराया गया.
लोगों की सनक का कुछ नहीं कहा जा सकता. किसे कब किस बात की सनक चढ़ जाए यह तो समझ से परे है. एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. जिसमें एक युवक महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता नजर आ रहा है. कपड़ों की चोरी करने के लिए यह युवक घरों की छत पर भी चढ़ जाता था. अब चोरी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
यह मामला ग्वालियर शहर के किला गेट थाना इलाके के पास गौसपुरा एरिया का है. बताया गया है कि महिलाओं के कपड़े चुराने के लिए यह चोर पाइप के सहारे घरों की छत पर भी चढ़ जाता था या फिर घरों के बाहर रस्सी या तार पर टंगे वस्त्रों को चोरी कर चंपत हो जाता था. देखें Video:-
महिलाओं के कपड़े चुराने वाले इस चोर का कपड़े चोरी करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा युवक पहले तो एक घर के पास से गुजरता है फिर वापस आकर घर की दीवार पर चढ़कर तार पर टंगे कपड़े चोरी कर भाग निकलता है.
इस एरिया में काफी समय से घरों से महिलाओं के वस्त्र गायब होने की घटना हो रही थी, लेकिन शर्मिंदगी या फिर सबूत के अभाव के चलते पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई थी. लेकिन एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में चोर के वारदात कैद हो गई. जिसके बाद नेहु नाम की महिला ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई.
एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आधी रात को चोर ने घर मे दाखिल होकर अंतर्वस्त्र चुराए और कुर्ते में रखे रुपए भी चोरी कर ले गया. शिकायत में कहा गया है कि कपड़ों की चोरी करने वाला युवक मोहल्ले का ही रहने वाला है.
शिकायतकर्ताओं ने कई बार चोर के परिजनों को उसकी हरकतों के बारे में बताया, लेकिन इस बात का चोर पर कोई असर नहीं हुआ और वह लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. अब तंग आकर उन्होंने मामला दर्ज कराया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










