
छठे ज्योतिर्लिंग पर विवाद, हिंदू धर्मग्रंथ क्या कहते हैं: दिन भर, 16 फरवरी
AajTak
छठे ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर पर दो राज्यों के बीच विवाद क्यों हो गया है और धर्मग्रंथ क्या कहते हैं? चुनावी राज्य में सीएम बदलने का दांव बीजेपी के लिए कितना क़ामयाब रहा है, कुख़्यात आतंकी संगठन अल-क़ायदा का नया चीफ़ कौन है और अदाणी ग्रुप के शेयर्स में भारी उथल-पुथल के बावजूद इंडियन शेयर मार्केट पर उतना असर क्यों नहीं हुआ, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
सनातन धर्म में माना गया है कि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिग हैं, देश के अलग-अलग हिस्सों में. माना जाता है कि इन जगहों पर शिव प्रकट हुए थे और इसी वजह से वहां ज्योतिर्लिंगों की स्थापना हुई. लेकिन असम सरकार के एक विज्ञापन ने छठे ज्योतिर्लिंग की लोकेशन को लेकर बहस छेड़ दी है. मंगलवार को कई अख़बारों में असम सरकार के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने एक फुल पेज विज्ञापन दिया, जिसमें दावा किया गया कि असम के गुवाहाटी में पामही एक जगह है, जहां छठा ज्योतिर्लिंग है. दावे की पुष्टि के लिए शिवपुराण की कथा और श्लोक का ज़िक्र भी किया गया. लेकिन आम मान्यता ये है कि छठा ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के भीमाशंकर में स्थित है. तो महाराष्ट्र वाले लोग आहत हो गए.
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाया. उद्धव खेमे के शिवसेना से लेकर एनसीपी ने असम सरकार के विज्ञापन पर कड़ी आपत्ति जताई. एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बीजेपी ने महाराष्ट्र के उद्योग-धंधों को छीनने के बाद अब सांस्कृतिक और आध्यात्मिक खजाने को छीनना चाहती है?' तो इस मामले पर धर्मग्रंथों में कितनी स्पष्टता है और राजनीतिक विवाद से इतर आम लोगों को ऐसे मुद्दों को किस तरह देखना चाहिए, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
त्रिपुरा में आज विधानसभा चुनाव निपट गए. 60 सीटों पर 81 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए. बंगाल और केरल के अलावा त्रिपुरा एक ऐसा राज्य था, जहाँ वाम दलों का दबदबा हुआ करता था. लेकिन 2018 में बीजेपी ने यहाँ लेफ्ट के अभेद्य क़िले को नेस्तनाबूत कर दिया. बीजेपी के बिप्लब देब सीएम बनाये गए. लेकिन 2022 में उनका इस्तीफ़ा हो गया और मानिक साहा नए सीएम बने. ये पहली बार नहीं है कि किसी चुनावी राज्य में बीजेपी ने अपना सीएम बदला. एंटी-इन्कम्बेंसी फैक्टर को काउंटर करने के लिए बीजेपी कई राज्यों में इसे एक पॉलिटिकल दांव के तौर पर इस्तेमाल करती आई है. त्रिपुरा में उनका ये दांव कितना क़ामयाब हुआ, इसका पता तो 2 मार्च को चलेगा, जब नतीजे आएंगे. तो ये जानते हैं कि किन राज्यों में बीजेपी की ये स्ट्रैटेजी रंग लाई और कहाँ सीएम नहीं बदले तो उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.
अल कायदा... एक वक्त ये आतंकवाद का पर्याय होता था और ओसामा बिन लादेन इसका चेहरा. अलकायदा का सरगना रहे लादेन ने ही अमेरिका में 9/11 जैसे हमले को अंजाम दिया और फिर अमेरिका के हाथों मारा भी गया. फिर संगठन की कमान संभाली आयमान अल जवाहिरी ने जो कि ओसामा का वफ़ादार था. ऐसा भी कहा गया कि चेहरा भले ही ओसामा रहा हो लेकिन असल कमान हमेशा से अल जवाहिरी के हाथों में ही रही. इजिप्ट से लेकर ईरान तक इसने अपना दबदबा कायम किया और पिछले साल जवाहिरी भी अमेरिका के हाथों मारा गया. तब से संगठन की कमान किसके हाथों में जाएगी, इस पर सवाल बना हुआ था. लेकिन अब UN की सिक्योरिटी काउंसिल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि सैफ अल आदेल अलकायदा का नया चीफ बन गया है जो अभी ईरान से ऑपरेट कर रहा है.
अफगानिस्तान में तालिबान जब सत्ता में आया तो उसने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक्सेप्टेंस बढ़ाने की कोशिश की इसी कड़ी में उसने अमेरिका के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया जिसमें लिखा गया कि वो अपनी सरजमीं से किसी भी आतंकी संगठन को ऑपरेट नहीं करने देगा. मगर अब सैफ अल आदेल का नाम आने के बाद कहा जा रहा है कि तालिबान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका ने आदेल पर 82 करोड़ का इनाम रखा था और अभी अल कायदा का ट्रेनिंग कैंप भी अफगानिस्तान में होने का दावा किया जा रहा है. तो सैफ अल आदेल कौन है, किन किन आंतकी घटनाओं में इसका नाम सामने आया है और इससे शिया-सुन्नी के कॉन्फ्लिक्ट पर इसका क्या इम्पैक्ट हो सकता है, सुनिए 'दिन भर' की तीसरी ख़बर में.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








