
चोरी या कोई रंजिश ? मुकेश सहनी के पिता की इतने निर्मम तरीके से हत्या के पीछे क्या है कारण
AajTak
बिहार के दरभंगा में वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. दरभंगा के एसपी ने हत्यारों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया है. घटनास्थल पर पहुंचेे विरौल के एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है.
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के विरौल में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मुकेश सहनी के पैतृक घर में ही बदमाशों ने उनके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली. घर में लोगों को उनकी क्षत-विक्षत लाश मिली.
हत्या की वजह चोरी या रंजिश ? हत्या की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से हमलावर घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई. हालांकि शव के चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ है जो कई सवाल खड़े कर रहा है. कई अंगों को काटा गया है.
इस हत्या की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है. दरभंगा के रुरल एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो इस हत्याकांड की जांच करेगी. पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी भी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गए हैं.
पुलिस ने हत्या को लेकर क्या कहा ?
वहीं इस हाई प्रोफाइल मर्डर को लेकर विरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा, 'हमें सुबह-सुबह जानकारी मिली कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई.' उन्होंने कहा, 'घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शुरुआती तौर पर लगता है कि कोई चोरी के इरादे से घर में आया था और जब उसका विरोध किया गया तो उनकी हत्या कर दी गई.'
पैतृक घर में अकेले रहते थे सहनी के पिता

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










