
चेहरे पर उदासी, साथ में दोनों बेटे... CM पद से इस्तीफा देकर सीधा मंदिर पहुंचे थे उद्धव ठाकरे
AajTak
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे सीधे मंदिर में दर्शन करने के लिए गए. इस दौरान आदित्य ठाकरे ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि सभी लोगों को सच पता है, लोगों का प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, लेकिन ये लोकतंत्र की शर्मनाक मौत है.
महाराष्ट्र में कई दिनों से राजनीतिक घमासान मचा हुआ था. जो कि बुधवार को थम गया. बारिश के बीच उद्धव ठाकरे का काफिला मातोश्री से राजभवन की ओर निकला. इस दौरान आदित्य ठाकरे भी कार में पिता के साथ सवार थे. पूरे लाव लश्कर के साथ उद्धव राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे. वहां जाकर उन्होंने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राजभवन से लौटने के बाद आदित्य ठाकरे ने आजतक से बात की. उन्होंने कहा कि सच सभी को पता है. सभी लोग उद्धव जी के साथ हैं.
फेसबुक लाइव पर इस्तीफे के ऐलान के बाद उद्धव ठाकरे खुद ही गाड़ी ड्राइव कर राजभवन पहुंचे थे. इस दौरान आदित्य ठाकरे ने विक्टरी साइन दिखाया. राजभवन से लौटकर वह मंदिर गए. वहां दर्शन करने के बाद आदित्य ने कहा कि एक तरफ लोगों का प्यार है और दूसरी तरफ ये लोकतंत्र की शर्मनाक मौत है. यहां मौजूद लोगों का प्यार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. सभी लोग उद्धव के साथ खड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि अभी हम लोग काम करेंगे.
यह भी पढ़ें - 'उखाड़ दिया...', उद्धव सरकार गिरने के बाद ट्रेंड कर रहा हैशटैग, निशाने पर संजय राउत
वहीं उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव में कहा कि जिसको मैंने बड़ा किया वो मेरा पाप है और मैं उस पाप को आज भोग रहा हूं. बाला साहब के लड़के ने जिसे बड़ा बनाया उसे कुछ लोगों ने नीचे कर दिया. मुझे धोखा दिया. उन्होंने कहा कि मुझे CM पद छोड़ने का कोई दुख नहीं है. मैं नहीं चाहता कि शिव सैनिक सड़क पर उतरें और खून बहे.
Mumbai | Uddhav Thackeray offered prayers at a temple with sons Aaditya and Tejas after submitting his resignation as Maharashtra CM to Governor Bhagat Singh Koshyari pic.twitter.com/QyMy5Ehshf
उद्धव ने ये भी कहा कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से मुझे कोई मतलब नहीं है. मुझे इसमें कोई रूचि नहीं है. किसके पास कितनी संख्या है मुझे इससे कोई भी मतलब नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










