
चेन्नई: सोने की स्मगलिंग के लिए हो गए गंजे, देखकर कस्टम अफसरों के उड़ गए होश
AajTak
भारत में सोने की डिमांड इतनी ज्यादा है कि तमाम सख्तियों के बावजूद भी लोग इसके अवैध व्यापार से बाज नहीं आते. चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अवैध रूप से सोना छिपाकर लाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
भारत में सोने की डिमांड इतनी ज्यादा है कि तमाम सख्तियों के बावजूद भी लोग इसके अवैध व्यापार से बाज नहीं आते. चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अवैध रूप से सोना छिपाकर लाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गोल्ड स्मगलिंग में लगे लोग तस्करी के लिए ऐसे-ऐसे हथकंडे अपनाते हैं कि कस्टम विभाग वाले हैरान रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आया जब कुछ लोगों द्वारा अपने हेयर विग के नीचे सोना छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया. हेयर विग के साथ-साथ ये लोग अंडरवियर और मोजों में छिपाकर सोना और विदेशी करेंसी लाए थे. कुल 6 गिरफ्तार लोगों के पास से ढाई करोड़ का सोना और 24 लाख की विदेशी करेंसी जब्त की गई है. इन सभी को अरेस्ट कर लिया गया है. गोल्ड तस्करों के पकड़े जाने की यह घटना तमिलनाडु के चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है. जहां कुछ लोग दुबई से फ्लाइट (FZ8515) से चेन्नई लौटे थे. ये लोग फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने की प्रक्रिया पूरी कर रह थे. इसी दौरान जब इनकी जांच की गई तो कस्टम अफसरों के होश उड़ गए.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










