
चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी! इन जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, प्रशासन अलर्ट
AajTak
चेन्नई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है. मूसलाधार बारिश को देखते हुए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने तीन जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. वहीं, मौसम विभाग ने 14 से 17 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.
चेन्नई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में जलभराव है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 14 से 17 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में 40 सेमी वर्षा के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही चेन्नई में एक दिन में 20 सेमी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे गंभीर जलभराव हो सकता है.
भारी बारिश के चलते बंद हुए स्कूल
चेन्नई में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के बाद चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है. बता दें कि सीएम एमके स्टालिन ने मंगलवार के लिए भी तीन जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है और आईटी कंपनियों को 15 से 18 अक्टूबर तक 'घर से काम' करने की अनुमति देने की सलाह दी है.
चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, चेन्नई में 17 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 18 अक्टूबर से बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते चेन्नई का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी तमिलनाडु तट के पास विकसित हो रहे कम दबाव वाले सिस्टम से प्रेरित मौसम पैटर्न से संकेत मिलता है कि यह बारिश 17 अक्टूबर तक जारी रह सकती है, जिससे रुक-रुककर बारिश और भारी बारिश दोनों हो सकती हैं. राहत कार्य के लिए किए गए ये इंतजाम

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










