
चेन्नई में आईएस संदिग्ध गिरफ्तार, 2 हिरासत में, इस्लामिक स्टेट के पर्चे और बम बनाने की पुस्तिका बरामद
AajTak
चेन्नई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां आईएसआईएस के पर्चे और बम बनाने वाली पुस्तिका रखने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है.
चेन्नई पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (ISIS) के पर्चे और बम बनाने वाली पुस्तिका ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दो अन्य को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार को तीनों लोगों के चेकप्लाइंट से भागने के बाद इन पर शक हुआ था.
पुलिस के मुताबिक, जब तीनों चेकप्लाइंट से भाग गए थे, उसके बाद उन पर शक हुआ. पुलिस ने तीनों को ट्रेस किया. पुलिसकर्मियों ने उनका बैग देखा तो उसमें कथित तौर पर आईएसआईएस के पर्चे और बम बनाने के नोट्स रखे थे, जिसमें यूट्यूब ट्यूटोरियल वीडियो से विस्फोटक बनाने के लिए आवश्यक चीजों का विवरण लिखा हुआ था. पुलिस ने इन तीनों को ट्रैक करने के लिए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का यूज किया.
संदिग्ध के खिलाफ कई मामलों में मामला दर्ज
पुलिस ने नागूर मीरान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 505 (1) (बी) (घृणा को बढ़ावा देने के इरादे से किया गया प्रकाशन), और 505 (2) (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
बीते सितंबर में भी एक संदिग्ध को किया था गिरफ्तार
चेन्नई पुलिस लंबे समय से आतंकी संगठनों से जुड़े मामलों में गिरफ्तारियां कर रही हैं. बीते सितंबर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध आईएसआईएस ऑपरेटिव शकुल हम्मीद को चेन्नई से चेन्नई से गिरफ्तार किया था. आईएस संदिग्ध आतंकवादी संगठन की ओर से शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फंड इकट्ठा कर रहा था और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे ब्लास्ट की योजना बना रहा था. हम्मीद उन 9 लोगों में शामिल है, जिन्होंने हमलों की साजिश रची थी. उन्होंने धन जुटाकर एक दर्जन लोगों को सीरिया और इराक जाने में मदद की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










