
चेत जाएं दुनिया के बल्लेबाज, डेब्यू सीरीज में अक्षर पटेल ने कर दिया ये कमाल
AajTak
टीम इंडिया की सीरीज जीत में स्पिनर अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया है. सीरीज में उन्होंने कुल 27 विकेट झटके. इसी के साथ वह डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हो गए हैं.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर ली है. टीम इंडिया की सीरीज जीत में स्पिनर अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का शानदार आगाज किया है. सीरीज में उन्होंने कुल 27 विकेट झटके. इसी के साथ वह डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज हो गए हैं. Another Test, another five-wicket haul 👏👏@akshar2026 scalps his 5th wicket of the innings as England lose their 8⃣th wicket. 👌👌@Paytm #INDvENG #TeamIndia Follow the match 👉 https://t.co/9KnAXjaKfb pic.twitter.com/z8aGWHLPvj अक्षर ने सीरीज के 3 टेस्ट खेले. उन्होंने चार पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का भी करिश्मा किया. भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी ने 11 सितंबर 1979 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इस सीरीज में उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में कुल 27 विकेट हासिल किए.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












