
चेकपोस्ट पर आबकारी टीम पर किया हमला, मारपीट कर शराबी ने चबा डाली ऑपरेटर की उंगली
AajTak
बिहार के सारण जिले में चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कुछ शराबियों ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान एक शराबी ने ऑपरेटर के साथ मारपीट कर उसकी उंगली चबा डाली. बताया जा रहा है कि कार में सवार छह लोग यूपी से बिहार आ रहे थे. कार में तस्करी कर शराब की खेप लाई जा रही थी. उसी दौरान यह घटना हुई.
बिहार के सारण जिले की सीमा पर यूपी से सटे जयप्रभा सेतु के पास मद्य निषेध व उत्पाद चेकपोस्ट पर चेकिंग चल रही थी. इस दौरान आबकारी टीम पर कुछ शराबियों ने हमला कर दिया. एक शराबी ने स्कैनर से जांच कर रहे ऑपरेटर के साथ मारपीट कर उसकी उंगली चबा डाली. टीम ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है, एक कार को शराब तस्करी के आरोप में जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात लगभग 8 बजे की है. यहां चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाले वाहनों की रेगुलर जांच की जा रही थी, उसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार को रोका. कार में छह लोग सवार थे.
जब उत्पादकर्मी कार की हैंडहेल्ड स्कैनर से जांच कर रहे थे, उसी दौरान कार में सवार एक व्यक्ति उत्पादकर्मियों से उलझने लगा और मारपीट कर दी. इस दौरान उसने हैंडहेल्ड स्कैनर ऑपरेटर के बाएं हाथ की उंगली बुरी तरह चबा डाली. ऑपरेटर की उंगली दो हिस्सों में बंट गई.
कार को शराब तस्करी के आरोप में किया जब्त
उत्पादकर्मियों ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और घायल ऑपरेटर को मांझी PHC में इलाज के लिए भेजा, जहां से डॉक्टर ने उसे छपरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. ऑपरेटर का नाम रवि कुमार है, जो सारण जिले का रहने वाला है. उत्पादकर्मियों ने कार को शराब तस्करी के आरोप में जब्त कर लिया है. कार में दो बीयर केन के साथ ही भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की गई है.
घटना को लेकर क्या बोले उत्पाद अधीक्षक?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










