
'चुपचाप बैठिए नहीं तो जाइए...' मुलायम सिंह पर कार्यक्रम में भिड़े दो पूर्व मंत्री, देखें VIDEO
AajTak
बलिया में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित गीतों के विमोचन के कार्यक्रम के दौरान दो पूर्व मंत्री भिड़ गए. दोनों के बीच विवाद की वजह कुर्सी थी. इसको लेकर हुई जुबानी जंग से मौजूद नेता व कार्यकर्ता हैरान रह गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के बलिया में उस वक्त हैरान कर देने वाली घटना हुई जब सपा सरकार में मंत्री रहे दो नेता कुर्सी के लिए भिड़ गए. मौका था समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित गीतों के विमोचन का. इसमें कुर्सी को लेकर भिड़े दोनों नेताओं में तीखी बहस हुई. मामले की गंभीरता देख मौजूदा नेताओं ने बीच-बचाव किया. मामला तो शांत हो गया लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
गौरतलब है कि शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के जीवन पर आधारित गीतों का विमोचन होना था. भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. तभी मंच पर दो वरिष्ठ नेताओं की जुबानी जंग से सभी हैरान रह गए.
कुर्सी छोड़ने को लेकर हुई जुबानी जंग
दरअसल, काशीनाथ यादव और व्यास गोंड कुर्सी पर अगली पंक्ति में बैठे हुए थे. तभी वरिष्ठ नेता भी मंच पर आ गए. इसी दौरान काशीनाथ यादव ने व्यास गोंड से अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया. इतना ही उन्होंने यहां तक कह दिया चुपचाप बैठना हो तो बैठिए नहीं तो चले जाइए. इसी को लेकर दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई. यह दृश्य देखकर मंच पर सामने बैठे सपा नेता व कार्यकर्ता हैरान रह गए.
मेरा अपमान किया गया है
व्यास गोंड का कहना है कि मैं मंच पर आगे बैठा हुआ था. तभी पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि तुम पीछे जाकर बैठो. मेरा अपमान किया गया है. मैं निवर्तमान जिलाध्यक्ष के बुलाने पर कार्यक्रम में गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










