
चुनाव से ठीक पहले 'खान ब्रदर्स' की गिरफ्तारी शहाबुद्दीन के बेटे की राह आसान करेगी या मनोज सिंह की?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से खान ब्रदर्स यानि रईस खान की गिरफ्तारी से सिवान की सियासत में हलचल पैदा कर दी है. खान ब्रदर्स उसी सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर कर रहे थे, जहां से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और बीजेपी से मनोज सिंह चुनावी किस्मत आजमाने का दावा कर रहे हैं.
बिहार के सिवान इलाके में बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के निधन के बाद 'खान ब्रदर्स' ने अपनी दबंगई के दम पर एक नया साम्राज्य खड़ा किया है. इसी ताकत के सहारे सियासत में एंट्री की, पहले जेडीयू और फिर एलजेपी का दामन थामा. अब बिहार के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के फिराक में जुटे 'खान ब्रदर्स' की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है.
एसटीएफ ने रविवार को 'खान ब्रदर्स' के नाम से मशहूर रईस खान को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ ने खान ब्रदर्स के ठिकाने पर छापेमारी करके एके-47 के कारतूस और कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं. रईस खान के साथ मुन्ना खान, अफताब और शाह आलम को भी गिरफ्तार किया गया है.
सवाल उठता है कि क्या खान ब्रदर्स की गिरफ्तारी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की चुनावी राह आसान करेगी या फिर बीजेपी नेता मनोज सिंह के लिए सियासी संजीवनी बनेगी.
सिवान के खान ब्रदर्स की गिरफ्तारी
डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्यासपुर गांव में आपराधिक तत्व इकट्ठा हो रहे हैं और हथियार भी जमा किए जा रहे हैं. इसके बाद एसटीएफ ने छापेमारी की. रईस खान पर पहले से ही 52 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. छापेमारी में हथियार और अन्य सामग्री की बरामदगी हुई है. इसकी जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद एक और ठिकाने पर छापेमारी की गई, जहां एके-47 के कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए.
नीलेश कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले एक पुलिसकर्मी की हत्या हुई थी. ऐसा लगता है कि यह हथियार पुलिस वालों का ही है. गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










