
'चुनाव परिणाम से पहले तेरा परिणाम आ जाएगा...', राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी को मिली जान से मारने की धमकी
AajTak
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने SP और कलेक्टर को फोन पर इसकी जानकारी दी है. कोटड़ा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि इस मामले पर खराड़ी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पुलिस का कहना है कि एक बार आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाए उसके बाद ही ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया जाएगा. इससे पहले भी बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है. कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया से एक धमकी मिली है जिसमें बदमाश ने लिखा कि 'राजनीति होती रहेगी..जान से मारा जाएगा. लोकसभा चुनाव के परिणाम तो बाद में आएंगे पहले तेरा परिणाम आने वाला है.' बदमाश ने लिखा कि तू आदिवासियों को जबरदस्ती हिन्दू धर्म में घुसाने की कोशिश कर रहा है जो सही नही है.
कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने SP और कलेक्टर को फोन पर इसकी जानकारी दी है. कोटड़ा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि इस मामले पर खराड़ी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. पुलिस का कहना है कि एक बार आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाए उसके बाद ही ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया जाएगा. इससे पहले भी बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी को दी गई धमकी में लिखा है- 'राजनीति एक तरफ होती रहेगी, लेकिन तू बाबूलाल खराड़ी समय रहते सुधर जा और समय रहते नहीं सुधरा तो तू थोड़े ही दिन का मेहमान है. बिना फितरत किए मौत के घाट उतार दिया जाएगा. इस धमकी भरे पोस्ट में आगे लिखा है- जो तूने (मंत्री) आदिवासियों के खिलाफ जहर बोया है, उसका नतीजा तेरे सामने होगा. आदिवासियों को जबरदस्ती हिंदू धर्म में घुसाने का काम कर रहा है, जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी उस मुद्दे से हट जा. नहीं तो भगवान राम का प्यारा हो जाएगा.'
धमकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. उदयपुर पुलिस ने बताया कि, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया पर धमकी मिली, जिसके बाद राज्य पुलिस ने जांच शुरू की है. उदयपुर पुलिस ने कहा कि वे उस सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े आईपी पते का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं जिससे मंत्री को धमकी जारी की गई थी.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








