
चुनाव के बीच शोपियां में BJP नेता और पूर्व सरपंच की हत्या, भाजपा ने बताया पार्टी का बहादुर सिपाही
AajTak
ऐजाज प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके फैन बन गए थे और बीजेपी जॉइन कर ली थी. वह कुछ महीने पहले श्रीनगर में हुई पीएम मोदी की रैली में भी शामिल हुए थे. शेख अक्सर पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में आए बदलावों पर वीडियो बनाते थे जो इंटरनेट पर काफी वायरल होते थे.
जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर रात आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक पूर्व भाजपा सरपंच की हत्या कर दी गई और जयपुर के एक दंपति घायल हो गए. पहली घटना शोपियां जिले में हुई, जहां आतंकवादियों ने ऐजाज अहमद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी. ऐजाज प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित थे और उनके फैन बन गए थे. उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी. वह कुछ महीने पहले श्रीनगर में हुई पीएम मोदी की रैली में भी शामिल हुए थे.
शेख अक्सर पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में आए बदलावों पर वीडियो बनाते थे जो इंटरनेट पर काफी वायरल होते थे. ऐजाज अहमद शेख पर शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने गोलियां चलाईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. ऐजाज पर आतंकियों द्वारा हमला किए जाने के बाद उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसमें वह कश्मीर में भाजपा की जनसभा में एक महिला पत्रकार के सवालों का जवाब दे रहे हैं.
VIDEO | BJP leader and ex-sarpanch Aijaz Ahmad Sheikh shot dead in a terrorist attack at Hirpora in south Kashmir on Saturday. Terrorists struck at two places in Kashmir on Saturday night, killing a former sarpanch in Shopian and injuring a tourist couple from Rajasthan in… pic.twitter.com/Oo392PIHn6
इस वायरल वीडियो में ऐजाज अहमद शेख महिला पत्रकार के सवाल के जवाब में कह रहे हैं, 'मैं शोपियां की जिस पंचायत से ताल्लुक रखता हूं, वहां काफी विकास हुआ है. हर साल विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं. पहले पूरे जिले के विकास के लिए इतनी राशि नहीं मिलती थी.' वह आगे कहते हैं, 'आज हर गरीब को पैसे मिल रहे हैं. कोई बीमार हो जाता है और अस्पताल जाता है तो 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार होता है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये मिलते हैं.'
ऐजाज अहमद शेख वायरल वीडियो में कहते हैं, 'मोदी हर किसी को एक नजर से देखते हैं. वह फकीर आदमी हैं, उनका दिल साफ है. उनके साथ युवाओं और गरीबों की दुआएं हैं. हम हिंदोस्तान के साथ सही सलामत हैं. मैं यह कहना चाहता हूं... आई लव माई इंडिया.' भाजपा ने एक कड़ा बयान जारी कर ऐजाज अहमद शेख की हत्या की निंदा की और उन्हें जम्मू-कश्मीर में पार्टी का बहादुर सिपाही बताया. भाजपा ने एक बयान में कहा कि आतंकी हमले में जान गंवाने वाले ऐजाज अहमद के परिवार के साथ पार्टी मजबूती से खड़ी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



