
चुनाव आयोग का नया नियम, अब वोटिंग से 72 घंटे पहले बाइक रैली पर लगेगी रोक
AajTak
चुनाव आयोग ने देखा है कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां बाइक रैली के नाम पर संवेदनशील इलाकों में भी माहौल गर्म करके रखती हैं. जिसमें असामाजिक तत्व भी घुस आते हैं.
चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर नया नियम जारी किया है. नया नियम ये है कि जिस क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं, उस क्षेत्र में मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले ही बाइक रैली पर रोक लगा दी जाएगी. मतदान शुरू होने और उसके 72 घंटे पहले के बीच के समय में बाइक से प्रचार नहीं किया जा सकेगा. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि चुनाव आयोग ने देखा है कि अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां बाइक रैली के नाम पर संवेदनशील इलाकों में भी माहौल गर्म करके रखती हैं. जिसमें असामाजिक तत्व भी घुस आते हैं. चुनाव आयोग के नियमानुसार जहां मतदान होने हैं, वहां मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है ताकि किसी भी तरह की असहज करने वाली घटना न हो. लेकिन इस कूलिंग पीरियड में भी पार्टियां बाइक निकालकर माहौल गर्म करने लग गई हैं. इस ट्रेंड पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने नया सर्कुलर जारी किया है. अब मतदान शुरू होने से 78 घंटे पहले ही बाइक रैली पर रोक लगा दी जाएगी. यानी चुनाव प्रचार खत्म होने के समय से दो दिन पहले ही बाइक रैली पर रोक लगा दी जाएगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










