
चुनावों के बीच PM किसान फंड जारी करने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे 15वीं किस्त
AajTak
एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों के खाते में पीएम किसान फंड ट्रांसफर करने वाले हैं तो वहीं कांग्रेस ने पैसे ट्रांसफर करने के समय पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पूछा है कि चार राज्यों में चुनावों के बीच किसानों को किस्त जारी करना कितना सही है?
किसानों के खाते में आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 15वीं किस्त आने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के खूंटी से किसानों के खाते में पीएम किसान फंड की 15वीं किस्त जारी करेंगे. केंद्र सरकार आज 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए डालने वाली है. इससे पहले किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 14 किस्त जारी की जा चुकी हैं, जिसमें सरकार पर 2.62 लाख करोड़ रुपए का खर्च आया है.
एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों के खाते में पीएम किसान फंड ट्रांसफर करने वाले हैं तो वहीं कांग्रेस ने पैसे ट्रांसफर करने के समय पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पूछा है कि चार राज्यों में चुनावों के बीच किसानों को किस्त जारी करना कितना सही है? कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि यह चुनावी लाभ के लिए खुलेतौर पर सत्ता का दुरुपयोग है.
मनीष तिवारी ने टाइमिंग पर उठाया सवाल
उन्होंने आगे कहा,'राज्य की उदारता का भी गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे याद है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के समय पंजाब में किसानों को उनके खाते में पैसे मिले थे. पिछले 9.5 सालों से भाजपा देश की मर्यादा को तार-तार करने को न्यू नॉर्मल बना दिया है.' बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों कों सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती हैं.
यहां करा सकते हैं ई-केवाईसी
जिन भी किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है वह पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा किसान नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर सकते हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








