
चुनावी जंग में कौन आगे, कौन पीछे? चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक क्लिक में यहां करें चेक
AajTak
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे अभी आने बाकी हैं. मतगणना के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं, रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में बहुमत हासिल करती दिख रही है. आइए रियल टाइम अपडेट में जानते हैं किस सीट पर कौन आगे और पीछे चल रहा है.
चार राज्यों में चुनावी नतीजों की घड़ी आ चुकी है. राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने सत्ता बचाने का सवाल है तो वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी को वापसी की आस है. मतगणना के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होता दिखाई दे रहा है.
चुनाव के फाइनल नतीजों से पहले चारों राज्यों में वादों-दावों का दौर और शोर है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना से जुड़े सभी अपडेट्स और चारों राज्यों की किस सीट पर कौन आगे और कौन पीछे चल रहा है इसका रियल टाइम अपडेट यहां क्लिक करके देख सकते हैं आइये जानते हैं.
छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों का ताजा हाल देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतगणना जारी है. रुझानों में फिलहाल कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. सूबे की 90 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी. यहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा था, जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) थोड़ा कम था. एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है. राज्य की हर सीट पर पल-पल का अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें.
मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे
मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. सूबे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. कांग्रेस जहां सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, वहीं बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने का दावा कर रही है. मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. प्रदेश की हर सीट का हाल यहां जानें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










