
'चीन से बातचीत जारी, LAC पर हालात सामान्य लेकिन हमारी सेना मुस्तैद...', लोकसभा में विदेश मंत्री जयशंकर का बयान
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को चीन के साथ सीमा विवाद पर बातचीत में हुई प्रगति को लेकर संसद में बयान दिया. विदेश मंत्री ने कहा कि चीन से बातचीत जारी है. एलएसी पर हालात सामान्य हैं लेकिन हमारी सेना मुस्तैद है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को चीन मुद्दे पर संसद में बयान दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर को चीन मुद्दे पर सोमवार को ही संसद में बयान देना था लेकिन लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी थी. गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित हो गई थी. मंगलवार को लोकसभा में भोजनावकाश के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर ओम बिरला ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम लिया. विदेश मंत्री ने संसद में टाइमलाइन के साथ चीन के साथ जारी तनातनी को लेकर जानकारी दी और बताया कि सीमा पर अब हालात सामान्य हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सदन को भारत-चीन सीमा पर हाल के घटनाक्रमों और द्विपक्षी संबंधों पर उनके प्रभाव की जानकारी देने के लिए खड़ा हुआ हूं. उन्होंने कहा कि सदन को इस बात की जानकारी है कि साल 2020 से हमारे संबंध सामान्य नहीं रहे हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि सदन इस तथ्य से भी अवगत है कि 1962 के संघर्ष और उससे पहले की घटना के परिणामस्वरूप चीन ने अक्साई चिन में 38 हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है. पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से 5180 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूभाग चीन को सौंप दिया था जो 1948 से उसके कब्जे में था.
यह भी पढ़ें: 'हम बनते तो बहुत कुछ हैं...', जब लोकसभा में संभल पर बोल रहे अखिलेश टोका-टोकी पर भड़के
उन्होंने कहा कि चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए दशकों से बातचीत हुई है. हम सीमा विवाद सुलझाने के लिए निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य निष्कर्ष तक पहुंचने के प्रतिबद्ध हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर दोनों देशों की सेना का आमना-सामना होने का भी जिक्र किया और कहा कि इसकी वजह से पैट्रोलिंग में भी बाधा आई. उन्होंने दावा किया कि एलएसी पर हालात अब सामान्य हैं लेकिन हमारी सेना भी मुस्तैद है. सीमा पर शांति के लिए साझा प्रयास जारी हैं. सीमा पर शांति से ही रिश्ते अच्छे होंगे. गतिरोध दूर करने के लिए बातचीत जारी है.
यह भी पढ़ें: 'आप ही मेरा मार्गदर्शन करें', प्रोफेसर रामगोपाल यादव से क्यों बोले सभापति जगदीप धनखड़
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार के प्रयास गिनाते हुए कहा कि कमांडर स्तर की बातचीत हुई. मैंने चीनी विदेश मंत्री से बात की. रक्षा मंत्री ने भी चीनी रक्षा मंत्री से बात की. उन्होंने आसियान के सम्मेलन में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात हुई. दोनों ओर से एलएसी का सम्मान जरूरी है. चीन के साथ डिसइंगेजमेंट पर बातचीत हुई. विदेश मंत्री ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट हो चुका है. तनाव वाले इलाकों में डिसइंगेजमेंट पर हमारा फोकस है. उन्होंने बीआरओ की ओर से बनवाए गए रोड और टनल का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



