
चीन से झड़प के मुद्दे पर आज संसद में 'संग्राम', कांग्रेस बोली- सरकार को जगाएंगे
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई है. ये घटना 9 दिसंबर की रात की है. दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं. झड़प में सबसे ज्यादा चीन सैनिक घायल हुए हैं. जबकि घायल 6 भारतीय सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है. इस घटना पर सियासत गरमा गई है.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के मामले में राजनीति गरमा गई है. संसद के शीतकालीन सत्र में आज इस मसले पर विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संसद में बॉर्डर की स्थिति पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा करें. वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने स्थगन प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है. फिलहाल, विपक्षी दलों के बयानबाजी से साफ है कि आज संसद का सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है.
कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार सीमा के मसले को दबा रही है, जिसके कारण चीन का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चीन के दुस्साहस करने पर कांग्रेस सरकार को 'जागने' की कोशिश कर रही है, लेकिन वह 'अपनी राजनीतिक छवि चमकाने' के लिए चुप्पी साधे है.
'मोदी सरकार सिर्फ छवि चमकाने में लगी'
जयराम रमेश ने कहा कि हमें सशस्त्र बलों की बहादुरी पर गर्व है. सीमा पर चीन की हरकतें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. पिछले दो वर्षों से हम बार-बार सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार सिर्फ अपनी छवि को चमकाने के लिए इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. इसी वजह से चीन का दुस्साहस बढ़ रहा है.
'सरकार की चुप्पी से चीन का दुस्साहस बढ़ा'
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि देश से बड़ा कोई नहीं है, लेकिन मोदी जी अपनी छवि बचाने के लिए देश को खतरे में डाल रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि उत्तरी लद्दाख में घुसपैठ स्थायी करने की कोशिश में चीन ने डेपसांग में LAC की सीमा में 15-18 km अंदर 200 स्थायी शेल्टर बना दिए, पर सरकार चुप रही. उन्होंने कहा कि एलएसी पर ताजा घटनाक्रम चिंताजनक है. कांग्रेस ने गलवान झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'किसी ने भी हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है और ना ही किसी ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया है. हमारी कोई भी पोस्ट किसी और के कब्जे में नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










