
चीन: सुंदर बनने की सनक में 100 प्लास्टिक सर्जरी, अब ऐसी दिखती है 16 साल की लड़की
AajTak
झोउ चुन को लगता है कि खूबसूरत लड़कियों को हमेशा आसान काम दिया जाता है. यही वजह है कि उसने एक गुड़िया जैसी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया. इस पर अब तक वो करीब 4 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च कर चुकी है. हालांकि इसमें ज्यादातर पैसे उसके उद्योगपति मां-बाप ने ही खर्च किए हैं.
इस दुनिया में लोग सुंदर दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं लेकिन चीन में 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने जो किया वो जानकर आप भी चौंक जाएंगे. सुंदर दिखने की सनक में झोउ चुन नाम की लड़की अब तक 100 बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी है. हैरान करने वाली बात ये है कि अभी भी वो अपने चेहरे से संतुष्ट नहीं है और अगली सर्जरी की तैयारी कर रही है. दरअसल उस नाबालिग झोउ चुन को लगता है कि खूबसूरत लड़कियों को हमेशा आसान काम दिया जाता है. यही वजह है कि उसने एक गुड़िया जैसी दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया. इस पर अब तक वो करीब 4 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च कर चुकी है. हालांकि इसमें ज्यादातर पैसे उसके उद्योगपति मां-बाप ने ही खर्च किए हैं. झोउ ने 100 सर्जरी कराने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लोगों को इसकी जानकारी दी. लोग अब उसके सोशल मीडिया पोस्ट पर हैरानी जता रहे हैं. झोउ ने लिखा कि सर्जरी से पहले वो बदसूरत हुआ करती थी. उसकी आंखे छोटी और नाक बहुत बड़ी थी और लोग स्कूल में उसका मजाक उड़ाते थे.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












