
चीन: शंघाई के बाजार में आग लगने से 8 लोगों की मौत, 15 घायल
AajTak
चीन के शंघाई में सब्जी बाजार में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं. घटना झांगजियाकौ शहर की है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि आग कैसे लगी, इसका पता लगाया रहा है.
चीन के एक बाजार में भीषण आग लगने से 8 लोगों की झुलसकर मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं. ये आग एक सब्जी बाजार में लगी थी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का गुबार नजर आ रहा है.
स्थानीय टेलीवीजन चैनल के मुताबिक, ये आग शनिवार सुबह करीब 8 बजे झांगजियाकौ शहर में लगी. अधिकारी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका पता लगाया रहा है. उन्होंने बताया कि आग को एक घंटे बाद ही बुझा दिया गया था.
इलाके में धुएं का बड़ा काला गुब्बार नजर आ रहा था
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाजार के अंदर आग जलती हुई दिखाई दे रही है और जिले में धुएं का बड़ा काला गुब्बार नजर आ रहा है. वीडियो में फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए पानी डालते हुए भी देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस से भारत को डरना जरूरी क्यों? देखें ब्लैक एंड व्हाइट
न्यूज एजेंसी ने वीडियो के आधार पर स्थान की पुष्टि की है. वहीं, आग लगने की तारीख की पुष्टि,सरकार द्वारा की गई.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










