
चीन में गिरा था मोरबी ब्रिज की तरह रेनबो पुल, 40 लोगों की गई थी जान, करप्शन के दोषी अधिकारी को हुई थी सजा-ए-मौत
AajTak
साल 1999 में जब चीन में मात्र तीन साल पुराना एक ब्रिज गिर गया तो 40 लोगों की मौत हो गई. चीन ने इस हादसे के बाद ऐसी कार्रवाई की जो नजीर बन गया. चीनी अदालत ने इस मामले में दोषी को मौत की सजा सुनाई.
गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे (Morbi Bridge Collapse) में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है. मोरबी ब्रिज हादसे के बाद इस मैन मेड हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन गुस्से में उबल रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
भारत में ऐसे मामलों में सख्त सजा के उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं. जांच के नाम पर कमेटियां बनती हैं. लेकिन कम्युनिस्ट चाइना में एक ऐसे ही मामले में एक शख्स को मौत की सजा दी गई थी. ये मामला लगभग 23 साल पुराना है. चीन के एक शहर में एक पुल गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई थी. चीन ने जब इस मामले की जांच की तो अपने कानून के अनुसार एक शख्स को दोषी पाया और वहां की अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी.
भारत में इस मामले में एक्शन की बात करें तो अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से ज्यादातर वैसे लोग हैं जो इस ब्रिज की मरम्मत से जुड़े हैं. इनमें ओरेवा ग्रुप के दो मैनेजर, और पुल की कथित रूप से मरम्मत करने वाले दो ठेकेदार शामिल हैं. इन्हें अदालत ने शनिवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. जबकि पांच अन्य लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
चीन का रेनबो ब्रिज हादसा
बता दें कि 4 जनवरी 1999 को चीन के Qijiang County में एक ब्रिज ढह गया था. रेनबो ब्रिज नाम का 180 मीटर लंबा ये पुल 3 साल पहले ही बनाया गया था. इस पुल हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई थी. चीनी एजेंसियों ने इस ब्रिज हादसे की जांच की तो इसके निर्माण में कई खामियां सामने आईं.
चीनी एजेंसियों ने पाया कि पुल के निर्माण में घटिया क्वालिटी का स्टील लगाया गया था. साथ ही दूसरी सामग्री में खराब गुणवत्ता के थे. स्टील की क्वालिटी खराब थी और निर्माण के दौरान इंजीनियरिंग से जुड़े फैसले लेने में लापरवाही बरती गई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










