
चीन में कोरोना का कोहराम, क्या भारत में भी बिगड़ने वाले हैं हालात! जानी-मानी वायरोलॉजिस्ट ने कही ये बड़ी बात
AajTak
चीन में कोरोनावायरस की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. वहां प्रतिबंधों में ढील के बाद संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. इतना ही नहीं, वहां इस बीमारी से मरने वालों संख्या में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में भारत में भी कोरोनावायरस की वजह से खौफ बढ़ रहा है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या भारत में भी चीन जैसे हालात पैदा होने का खतरा है और इस पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है.
चीन में कोरोनावायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद वहां कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हो रहा है. पिछले कुछ दिनों में चीन में लाखों लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं. कोरोना से बड़े पैमाने पर लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है. हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के बेड भरे हुए हैं और राजधानी बीजिंग के श्मशानों में अपनों के अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 24 घंटे का वेट करना पड़ रहा है.
चीन में कोरोना से बिगड़े हालात पर भारत समेत दुनिया भर के देश बेहद चिंतित हैं. पड़ोसी देश होने की वजह से भारत में भी लोग काफी डर रहे हैं. हालांकि देश के वायरोलॉजिस्ट और विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में चीन जैसे हालात होने की संभावना कम है. उनका तर्क है कि यह देश पहले ही कीमत अदा कर चुका है.
पड़ोसी चीन के हालात का भारत पर क्या होगा असर
COVID-19 के चीन में पैदा होने के तीन साल बाद अब यह देश महामारी के अपने सबसे खराब प्रकोप का सामना कर रहा है जिसमें लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हैं और देश की आबादी पर कोरोना के और भी गंभीर रूप की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है.
चीन के शहरों खासतौर पर राजधानी बीजिंग के अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं. वहीं, मुर्दाघर उन लोगों के शवों से भरे हुए हैं जिन्होंने कोरोना से दम तोड़ा है. हालांकि अभी तक अस्पताल में भर्ती मरीजों पर चीन की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. चीन हमेशा से ही आंकड़े छिपाने में आगे रहा है.
चीन के हालात पर एक्स्पर्ट्स की ये है राय

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










