
चीन ने LAC पर लगाए 5G टॉवर, ब्रिज भी बना रहा! 'ड्रैगन' की इन हरकतों से परेशान हैं लद्दाख के लोग
AajTak
भारत और चीन रविवार को 16वें दौर की बातचीत के लिए एक मेज पर आएंगे. लेकिन LAC के पास रहने वाले लोगों की समस्या ये है कि वह चीन की ओर से किए जा रहे लगातार निर्माण की वजह से टेंशन में हैं.
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत और चाइना की सेनाओं के बीच 16वें दौर की बातचीत रविवार (कल) को होगी. अब तक 15 बार दोनों देश बातचीत की टेबल पर आ चुके हैं, लेकिन समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं. जानकारी के मुताबिक रविवार (17 जुलाई) को होने वाली बातचीत भारतीय क्षेत्र में होगी.
दरअसल, भारत लगातार शांति और स्थिरता पर जोर दे रहा है. इसके साथ ही भारत का कहना है कि टकराव वाले स्थानों से सैनिकों की वापसी की जाए. वहीं नियंत्रण रेखा से सटे लद्दाख क्षेत्र में रहने वाले लोग भी चीन की चाल से परेशान हो गए हैं. उनकी मुश्किलों को समझने के लिए आजतक ने चुशूल के काउंसलर Konchok Stanzin से बातचीत की.
हमारे पास 2G नेटवर्क नहीं, चीन ने लगाए कई टॉवर
बातचीत के दौरान काउंसलर Konchok Stanzin ने बताया कि लद्दाख के बारे में जैसा मीडिया में दिखाया जाता है, यहां के हालात इससे एकदम इतर हैं. जमीनी हकीकत एकदम अलग हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर स्थिति में नहीं है. स्टैंजिन ने कहा कि अगर हम कम्युनिकेशन की बात करें तो 12 गांव में से 10 गांव में 4G नेटवर्क नहीं है. कुछ गांव में तो 2G नेटवर्क तक नहीं है, लेकिन चीन ने यहीं पर 5G टावर लगा दिए हैं. उनका कम्युनिकेशन सिस्टम बहुत बेहतर है.
ब्रिज बनने से बढ़ जाएगी चीन की एक्सेस
स्टैंजिन कहते हैं कि चीन ने अपनी साइड में पैंगोंग लेक पर 2 पुल बनाए हैं. इससे चीन की सेना की एक्सेस काफी बढ़ जाएगी.उन्हें आने जाने में आसानी होगी. ब्रिज बनने से चीन को आर्टिलरी एक्सेस में भी आसानी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पैंगोंग में चंगला लाइफलाइन है, यहां अगर हम टनल बना लेते हैं, तो यह भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









