
'चीन के प्यार में राहुल गांधी को सेना से इतनी नफरत कैसे?' असम के CM हिमंत बिस्वा का हमला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन को लेकर केंद्र पर हमला करने के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने राहुल के बयान को सेना के अपमान से जोड़ दिया है और जबरदस्त हमला बोला है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मनजिंदर सिंह सिरसा और अमित मालवीय ने बड़ा बयान दिया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर जबरदस्त हमला बोला है. हिमंत ने ट्वीट किया और कहा- 'चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया. इसके विपरीत वीडियो साक्ष्य हैं. बावजूद राहुल कहते हैं कि चीनियों द्वारा भारतीय सैनिकों को पीटा जाता है. कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कोई मुझसे चीन पर सवाल नहीं करेगा. सब लोग इधर-उधर, गहलोत-पायलट पर सवाल करेंगे. लेकिन उस चीन पर कोई कुछ नहीं पूछेगा. चीन ने हमारे 2 हजार किमी स्क्वायर जमीन को उठा लिया है. हमारे जवानों को शहीद किया है. वहां हमारे जवानों को पीट रहे हैं. लेकिन कोई चीन के बारे में कुछ नहीं पूछ रहा है. ये पूरा देश देख रहा है.
'राहुल गांधी को राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का हक नहीं'
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि राहुल गांधी को तो राजस्थान के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है. वे भारत जोड़ने वाले नहीं, वादा तोड़ने वाले हैं. वे पहले किसानों का 10 दिन में संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा पूरा करते फिर यहां आते. ऐसे ही उन्होंने कहा था कि जो जनता की सुनवाई नहीं करेगा, चाहे कितना ही बड़ा नेता क्यों ना हो, उसे सरकार से बाहर कर दूंगा. यहां तो मंत्रियों और विधायकों की भी सुनवाई नहीं हो रही. जनता तो दूर की बात है, जो राजस्थान में अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सकते वो भारत जोड़ने चले हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि राजस्थान कांग्रेस में कोई क्लेश नहीं है. क्लेश नहीं होता तो वे होटलों में क्यों बंद रहते.
'राहुल के परिवार ने चीन आतिथ्य का आनंद लिया'
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा- हर गौरवान्वित भारतीय ने वर्दी में हमारे सैनिकों को चीनी सैनिकों की पिटाई करते हुए वीडियो देखा है. बेशक राहुल गांधी को छोड़कर, जो उनकी वीरता पर सिर्फ इसलिए संदेह करते हैं क्योंकि उन्होंने चीनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. उनके परिवार ने चीनी आतिथ्य का आनंद लिया और RG फाउंडेशन में धन प्राप्त किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










