
'चीन की तैयारी युद्ध की, विदेश मंत्री समझ गहरी करें', राहुल गांधी का जयशंकर पर हमला
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में पत्रकार वार्ता की. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर बातचीत की. राहुल ने कहा- राहुल ने कहा- मैं यात्रा इसलिए कर रहा हूं क्योंकि बीजेपी, आरएसएस ने डर, नफरत फैलाई है. मैं उसे मिटाने के लिए यात्रा कर रहा हूं. आप लोग ऐश्वर्या राय, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन को दिखाते हैं लेकिन आम लोगों को नहीं.
भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं. शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चीन-भारत के सैनिकों के बीच झड़प के मामले में मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने विदेश मंत्री को भी चेताया. राहुल ने कहा- चीन के मसले पर सरकार लगातार इग्नोर कर रही है. लेकिन ना इसे इग्नोर किया जा सकता है, ना छिपाया जा सकता है. चीन का ऑपरेशन चल रहा है. तैयारी की जा रही है. हिंदुस्तान की सरकार सोई हुई है. जो कोई भी इन बातों को समझता है वो देख सकते हैं उनके हथियार. वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं. हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस्ड काम करती है. इंटरनेशनल मसले पर इवेंट नहीं, शक्ति काम करती है. मैंने तीन-चार बार बोला है. उसे समझना चाहिए. सिर्फ विदेश मंत्री के बयान आते रहते हैं. विदेश मंत्री को अपनी समझ गहरी करना चाहिए.
राहुल ने कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कोई मुझसे चीन पर सवाल नहीं करेगा. सब लोग इधर-उधर के सवाल करेंगे. गहलोत-पायलट पर सवाल करेंगे. लेकिन कोई चीन पर कुछ नहीं पूछेगा. चीन ने हमारे 2 हजार किमी स्क्वायर को उठा लिया है. जवानों को शहीद किया है. हमारे जवानों को पीट रहे हैं. लेकिन कोई चीन के बारे में कुछ नहीं पूछ रहा है. ये पूरा देश देख रहा है.
'हमारी सरकार स्वीकार नहीं करती'
उन्होंने आगे कहा- लद्दाख और अरुणाचल की तरफ तैयारी हो चुकी है. भारत सरकार सो रही है. खतरा साफ है, लेकिन सरकार इसे छिपाने की कोशिश कर रही है. यह छिप नहीं पाएगा. चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है. ये घुसपैठ की तैयारी नहीं है. जो हो रहा है, उसे देखते हुए सावधान रहना चाहिए. मुझे जो दिख रहा है जो चीन का थ्रेट है सरकार इग्नोर कर रही है, उनकी पूरी तैयारी चल रही है. हिंदुस्तान की सरकार सोई है. हमारी सरकार छिपाती है और एक्सेप्ट नहीं कर पा रही है.
'वो घुसपैठ नहीं, युद्ध की तैयारी में'
उन्होंने कहा- आप इवेंट बेस्ड काम कर रहे हैं. हमारी सरकार geo political strategy के तहत काम नहीं करती है. चीन की जो धमकी है, वो बिल्कुल क्लीयर है. सरकार उसको छुपाने की कोशिश कर रही है. उनकी तैयारी युद्ध की है. उनकी तैयारी घुसपैठ की नहीं है. आप उनका पूरा पैटर्न देखिए. वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं. मैंने पहले भी बोला है सावधान रहना चाहिए. इनकी (केंद्र) की बयानबाजी आती रहती है. जयशंकर आज-कल बोलते रहते हैं. बयान देते हैं. मै सुनता रहता हूं. पर शायद उनको अपनी समझ थोड़ी दुरुस्त करनी चाहिए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



