)
चीनी J-35 के दम पर फुदक रहा पाक, भारत को मिल जाए ये रूसी जेट तो याद दिला देगा खाला!
Zee News
Su-57 Vs J-35 Fighter Jet: पाकिस्तान को चीन से 40 J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने वाले हैं, ये भारत के लिए चिंता का विषय है. विशेषज्ञों के अनुसार, AMCA जेट के तैयार होने तक इंतजार, भारत रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदे. विशेषज्ञ Su-57 को प्राथमिकता इसलिए देते हैं, क्योंकि यह भारतीय हथियारों के साथ इंटीग्रेट हो सकता है और F-35 से बेहतर है.
Su-57 Vs J-35 Fighter Jet: पाकिस्तान को चीन से 40 J-35 फाइटर जेट मिलने वाले हैं. स्टील्थ तकनीक वाले ये लड़ाकू विमान मिलने पाक की सैन्य ताकत में इजाफा करेंगे. कुछ विशेषज्ञों ने इसे भारत के लिए चिंताजनक बताया है. लेकिन भारत चाहे तो चीन के इस J-35 फाइटर जेट से निपटने के लिए अपनी रणनीति मजबूत कर सकता है. फिलहाल भारत के पास तीन ऑप्शन हैं. पहला, AMCA फाइटर जेट के बनने तक इंतजार करना. दूसरा विकल्प, रूस से Su-57 खरीदना. तीसरा विकल्प है, अमेरिका से F-35 खरीदना.
