
चिराग पासवान मिला सकते हैं PK से हाथ? NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान के बीच कयास
AajTak
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अगर सीटों पर सहमति नहीं बनती, तो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने NDA में कम से कम 40 'जिताऊ सीटों’ की मांग की है. जिसपर कि NDA में तकरार गहराती जा रही है.
बिहार में चुनावी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है. 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर तकरार गहराती जा रही है. इसी बीच खबर है कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अगर सीटों पर सहमति नहीं बनती, तो प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने NDA में कम से कम 40 'जिताऊ सीटों’ की मांग की है. उनका कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने सभी 5 सीटें जीतीं, इसलिए विधानसभा चुनाव में भी सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.
केंद्रीय मंत्री पद भी छोड़ सकते हैं चिराग
‘बिहार तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, चिराग पासवान ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि जरूरत पड़ी तो वे केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को भी तैयार हैं. उन्होंने साफ कहा, 'मेरे लिए बिहार पहले, बिहारी पहले.'
सूत्रों का कहना है कि अगर NDA में बात नहीं बनी तो चिराग जन सुराज के साथ तालमेल कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि चिराग पासवान और प्रशांत किशोर, दोनों ही युवा नेता ‘बिहारी अस्मिता’, बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों को लेकर चुनावी जमीन पर एक्टिव हैं.
क्या है संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










