
चिराग और मांझी की हसरत होगी पूरी? समझें- बिहार में NDA के 5 पार्टनर्स में कौन कितना ताकतवर
AajTak
बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच केवल 12,000 वोटों का अंतर था. एनडीए में भाजपा, जेडीयू, एलजेएपी, एचएएम और आरएलएम शामिल हैं. विश्लेषण बताता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की विभिन्न पार्टियों की चुनावी ताकत उनके प्रदर्शन से मेल नहीं खाती.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच केवल 12,000 से अधिक वोटों (कुल मतदान के 0.03 प्रतिशत) का अंतर था. इन आकंड़ों को देखकर कह सकते हैं कि दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला बहुत करीबी था, जिसमें एनडीए की जीत हुई. लेकिन आज तक के विश्लेषण से पता चलता है कि एनडीए की जीत के बावजूद, गठबंधन की विभिन्न पार्टियों की ताकत उनके प्रदर्शन से मेल नहीं खाती.
यह विश्लेषण दो मुख्य आधारों पर किया गया है. पहला- पिछले चार चुनावों में हर पार्टियों ने कितनी सीटों पर पहला या दूसरा स्थान हासिल किया. दूसरा- विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जिस पार्टी को 30 फीसदी या उससे ज्यादा वोट मिले. बिहार में एनडीए में पांच पार्टियां हैं- भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी- राम विलास (LJP-RV), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM).
यह भी पढ़ें: 66 सीटें, 50-50 की लड़ाई... तेजस्वी की बिहार यात्रा के रूटमैप में छिपे सियासी समीकरण को समझें
बिहार चुनावों में लोजपा का प्रदर्शन
लोजपा ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से बाहर रहने का फैसला किया और सिर्फ एक सीट जीती. हालांकि, पार्टी 18 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी और 3 विधानसभा सीटों पर 30 प्रतिशत या उससे अधिक वोट हासिल किए. पार्टी इस बार एनडीए में वापस आ गई है और सीट बंटवारे में बड़ी हिस्सेदारी की मांग कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










