
चिप को लेकर नया नियम... अब क्या करने जा रहा चीन? अमेरिका और यूरोप को लगेगी मिर्ची!
AajTak
चीन ने चिपमेकर्स को नया निर्देश जारी किया है. अब घरेलू स्तर पर चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए 50 फीसदी का नियम बनाया है, जिसका उद्देश्य अमेरिका, जापान और यूरोप जैसे देशों से निर्भरता को कम करना है.
चिप मैन्युफैक्चरिंग को लेकर चीन पर नया नियम बना रहा है, जो अमेरिका, जापान और यूरोप देशों के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. अपनी चिप मैन्युफैक्चरिंग में दबदबा बढ़ाने के लिए चीन ने कंपनियों के लिए कम से कम 50 फीसदी घरेलू स्तर पर बने प्रोडक्ट्स का यूज करना अनिवार्य कर दिया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन सेमीकंडक्टर आपूर्ति के मामले में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है, जिस कारण वह घरेलू स्तर पर बने प्रोडक्ट्स का चिप मैन्युफैक्चरिंग में यूज करना चाहता है. हालांकि, अभी तक इसके बारे में पब्लिकली कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्लांटों के निर्माण या विस्तार के लिए सरकारी मंजूरी चाहने वाले चिप कंपनियों को हाल के महीनों में अधिकारियों द्वारा ये क्लियर किया गया है कि उन्हें टेंडर के माध्यम से यह साबित करना होगा कि उनके कम से कम आधे उपकरण चीनी निर्मित होंगे. यह आदेश चीन द्वारा विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम करने के लिए उठाए गए सबसे खास उपयों में से एक है.
अमेरिका के प्रतिबंध के बाद प्लान में तेजी रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका ने 2023 में टेक्नोलॉजी निर्यात प्रतिबंधों को कड़ा करते हुए चीन को उन्नत एआई चिप्स और सेमीकंडक्टर उपकरणों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद चीन ने आत्मनिर्भर चिप बनाने की गति को और भी तेज कर दिया है.
अमेरिका के इस प्रतिबंध के बाद चीन के लिए कई प्रोडक्ट्स सप्लाई होने से रुक गए. ऐसे में चीन ने घरेलू स्तर पर बने प्रोडक्ट्स से चिप बनाने की योजना पर काम को तेज किया और चिप मेकर कंपनियों को निर्देश दिया. 50% के नियम के तहत चीनी निर्माता उन क्षेत्रों में भी घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को चुन रहे हैं जहां अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोप से विदेशी उपकरण उपलब्ध हैं.
100 फीसदी तक घरेलू प्रोडक्ट्स यूज का प्लान रॉयटर्स ने कहा कि तय समय सीमा को पूरा नहीं करने वाले आवेदन आमतौर पर अस्वीकार कर दिए जाते हैं. हालांकि आपूर्ति संबंधी बाधाओं के आधार पर अधिकारी कुछ छूट देते हैं. उन्नत चिप बनाने के लिए इन आवश्यकताओं में ढील दी गई है, जहां घरेलू स्तर पर डेवलप उपकरण अभी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं. एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि अधिकारियों की प्राथमिकता 50% से काफी अधिक होना है. उनका लक्ष्य आख्रिरी प्लांटों में 100% घरेलू उपकरणों का उपयोग करना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










